Har Ghar Tiranga Certificate Download

Har Ghar Tiranga Certificate Download

Har Ghar Tiranga Certificate Download:- हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गयी है। इस अभियान के तहत देश के पीएम ने सभी नागरिकों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट के जरिये Har Ghar Tiranga campaign के तहत इस अपील को जनता तक पहुँचाया है।

आप को बताते चलें कि इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा और हम 75वां ‘स्वतंत्रता दिवस’ (Independence Day) मानने वाले हैं। इस अवसर को मानाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गयी है। ये पल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही ख़ास है, इसीलिए हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi Ji) ने देश के सभी नागरिकों को आज़ादी का जश्न मानाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।

भारत सरकार ने अपने देश के नागरिकों को देशभक्ति प्रदर्शित करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने को कहा गया है। हर घर तिरंगे में शामिल होना चाहिए। जो कि देश के लिए एक गर्व का पल होगा। इस अभियान में भाग लेने के लिए सभी देशवासियों से अनुरोध है की वे लोग harghartiranga.com पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड करें। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। व साथ ही Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट डाउनलोड प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु आप इस लेख को पूरा पढ़ें –

हर घर तिरंगा’ अभियान: Har Ghar Tiranga campaign

हमारे देश भारत का तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज है। इसमें तीन रंग हैं और साथ में अशोक चक्र है। तीन रंगों में केसरिया, सफेद और हरा रंग है और इसके मध्य में नीले रंग से बना अशोक चक्र है। इस वर्ष देश की आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने सभी नागरिकों को अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त 2022 फहराने की अपील की है। हर घर तिरंगा अभियान से देश के नागरिकों में देशभक्ति व ध्वजा के प्रति सम्मान व जुड़ाव में वृद्धि होगी। 22 जुलाई 1947 को पहली बार तिरंगा झंडा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था।

इस अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ से भी अधिक लोग अपने घरों में झंडे फहराएंगे। ये सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा। इसके लिए नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। सभी लोग इस दिन के लिए झंडे आसानी से अपने पास के पोस्ट ऑफिस / डाकघरों से खरीद सकेंगे। साथ ही ऑनलाइन खरीदने का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा तीन तरह के झंडों की व्यवस्था की गयी है।

GIF

Har Ghar Tiranga Registration Process

भारत सरकार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। जिसका पंजीकरण 22 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 है। भारतीय नागरिक होने के नाते मेरा भी आप सभी से अनुरोध है की हम सभी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए और अपने स्थानों पर जहाँ पर भी हम हो तिरंगा फहराना चाहिए।

आज़ादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। ये तीन दिन भारत के लिए बेहद गर्व महसूस करने वाले होंगे। इन ख़ास दिनों में बहुत सारी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम किये जाएंगे। जिसमें प्रतिभाग करने वाले सफल विजेताओं को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्तर पर पुरुस्कार, ट्राफियां व आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। चलिए देखते है इस अभियान में पंजीकरण कैसे करना है और सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करना है-

हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और सर्टिफिकेट डाउनलोड – Har Ghar Tiranga Certificate [ Download ] Registration rashtragaan.in

image 89

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जिसमें आपको Pin a flag पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर NEXT पर क्लिक करना है या आप अपनी जीमेल आईडी से भी कंटीन्यू कर सकते हैं।
  • NEXT करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा और आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।
  • अब आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें ।
  • सर्टिफिकेट कुछ इस प्रकार का दिखेगा।

Har Ghar Tiranga campaign Highlights

आर्टिकल का नामHar Ghar Tiranga campaign
अभियान का नामहर घर तिरंगा अभियान
शुरुआत की गयीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
वर्तमान वर्ष2022
पंजीकरण तिथि22 जुलाई से 05 अगस्त 2022
झंडा फहराने की अवधि13 अगस्त से 15 अगस्त 2022
अमृत महोत्सव मनाया जा रहाआजादी के 75वां वर्ष पूरा करने पर
ऑफिसियल वेबसाइटharghartiranga.com

यहाँ जानिए तिरंगा फहराने से जुड़े नियम

जैसे की प्रधानमन्त्री जी द्वारा हमारे देश के सभी नागरिकों से ये अपील की गयी है कि सभी देशवासी अपने अपने घरों में तिरंगे झंडे को फहरायें। और ऐसा करना देशभक्तों के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इस वर्ष यदि संभव हो तो 13 अगस्त 2022 से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों में झंडे अवश्य फहराएं।

क्या आप जानते हैं की देश के तिरंगे झंडे को फहराने के लिए कुछ नियम होते हैं ? जिसे झंडा फहराते समय आप को इन नियमों का ख़ास ख्याल रखना होता है। यदि आप इन नियमों को नहीं जानते तो भी आप को परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप इस लेख में आगे इन सभी नियमों के बारे में विस्तार से जान सकेंगे। आप की सुविधा के लिए कुछ नियमों को यहाँ पर बताया जा रहा है। इसलिए अपने घरों में झंडा फहराते समय आप इनका ख़ास ख्याल रखें।

  • राष्ट्रीय ध्वज फटा या मैला नहीं होना चाहिये।
  • तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए। प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग वर्जित है।
  • ध्वजा फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी उसे ऐसे स्थान पर फहराएं जहाँ से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • झंडे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
  • किसी दूसरे झंडे / पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जा सकता।
  • किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही ध्वजा को आधा झुकाया जा सकता है अन्यथा नहीं।
  • यदि किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से झंडे को आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सकता है।
  • यदि किसी अधिकारी की गाडी पर लगाया जाए तो झंडा गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है।
  • मंच पर झंडा फहराने पर इस बात का ध्यान रखें की जब वक्ता का मुख श्रोता की ओर हो तो झंडा उसके दाहिने तरफ ही होना चाहिये।
  • ध्वजा सरकारी भवन पर रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के मध्य ही फहराया जा सकता है।
  • विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है।
  • ध्वज फहराते वक्त सदा स्फ़ूर्ति के साथ फहराएं और उतारते समय इसे आदरपूर्वक उतारें। झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • ध्वज के मैले होने या फटने की स्थिति में उसे एकांत में पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए।

Har Ghar Tiranga campaign से जुड़े प्रश्न उत्तर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान क्या है ?

Har Ghar Tiranga Campaign प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया अभियान है। इसका शुभारम्भ करने के पीछे उद्देश्य सभी में झंडे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को बढ़ाना है।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्या नियम है?

राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को फहराने के लिए ध्वज संहिता बनायी गयी है। जिसे आप इस लेख में विस्तृत रूप से पढ़ सकते हैं।

झंडा कितने बजे फहराया जाएगा 2022?

इस वर्ष यानी कि 2022 में इस बार तिरंगा झंडा 30 मिनट देर से फहराया जाएगा। इसका समय सुबह के 10:30 बजे होगा।

तिरंगे का अपमान कब होता है?

यदि कोई ध्वज संहिता के विपरीत जाकर कोई कार्य करता है तो ऐसे में इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाएगा।

भारतीय ध्वज संहिता क्या है?

भारतीय ध्वज संहिता भारतीय ध्वज को फहराने व प्रयोग करने के बारे में दिये गए निर्देश हैं

Computer Notes in Hindi (कम्प्यूटर नोट्स)
Computer Notes PDF for Competitive Exams
Indian Army Question Paper
CCC Practice Set in Hindi PDF Download

Leave a Comment

x