भारत के सभी रामसर स्थलो की सूची 2022

Table of Contents

भारत के सभी रामसर स्थलो की सूची

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में आपको रामसर स्थल क्या है ? रामसर संधि के बारे में, इसके महत्व और महत्वपूर्ण तथ्य तथा भारत के सभी रामसर स्थलो की सूची अगस्त 2022 तक Updated (Ramsar Sites Of India In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से जरूर से पढ़िए |

रामसर संधि क्या है ( what is Ramsar Treaty )

रामसर ईरान का एक शहर है जहां 2 फरवरी 1971 को आर्द्रभूमि के संरक्षण और उनके प्रबंधन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे इसी संधि या समझौते को रामसर समझौता के नाम से जाना जाता है  इस संधि का उद्देश्य संपूर्ण विश्व के सभी महत्त्वपूर्ण आर्द्रभूमि स्थलों की सुरक्षा करना है यह समझौता 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया।

horizontal newआर्द्रभूमि क्या है ( what is wetland )

पानी में स्थित मौसमी या स्थायी पारिस्थितिक तंत्र जिनमें दलदल , नदियाँ , झीलें , डेल्टा , बाढ़ के मैदान चावल के खेत , समुद्री क्षेत्र , तालाब और जलाशय आदि शामिल होते हैं आद्रभूमि कहलाते हैं ।
यह जल एवं स्थल के मध्य का संक्रमण क्षेत्र होता है  जैव विविधता की दृष्टि से मातृभूमि एक समृद्ध क्षेत्र होता है जिसका संरक्षण अति आवश्यक है ।

भारत में आर्द्रभूमि का वर्गीकरण

स्थलाकृतिक भिन्नता के आधार भारत में आद्रभूमि को 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है –
  • हिमालयी आर्द्रभूमि
  • गंगा का मैदानी आर्द्रभूमि
  • रेगिस्तानी आर्द्रभूमि
  • तटीय आर्द्रभूमि

Ramsar Sites In India इन 5 स्थलों के आद्रभूमि स्थल घोषित किए जाने के प्रश्चात भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गई थी ।

   new95 New Ramsar Sites In India in Hindi
करिकिली पक्षी अभयारण्य :- करिकिली पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है जो लगभग 100 प्रजातियों के पक्षियों का निवास स्थान है ।
पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट :- यह आद्र भूमि स्थल तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित मीठे पानी का एक मॉर्श है जो चेन्नई शहर का एकमात्र जीवित आद्रभूमि परिस्थितिकी तंत्र है ।
पिचवरम मैंग्रोव :- भारत के तमिलनाडु राज्य के कुड्डालोर जिले के चिदंबरम शहर के निकट स्थित पिचवरम मैंग्रोव भारत के सबसे बड़े मेंग्रोव वनों में से एक है यह स्थान तमिलनाडु के चेन्नई शहर से 243 किलोमीटर तथा चिदंबरम शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ।
पाला अर्द्धभूमि:- पाला आद्रभूमि मिजोरम राज्य के सियाहा जिले के फुरा गॉव में स्तिथ एक प्राकृतिक झील है ।
साख्य सागर :- साख्य सागर झील एक कृत्रिम झील है जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मानव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है जो मध्य प्रदेश के विंध्यन पहाड़ियों का एक हिस्सा है जिसके चलते यह झील मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है और जिसके कारण यह एक आकर्षण का केंद्र है ।

email thumsup 1

भारत के सभी 64 रामसर स्थलो की सूची 2022 ( List of All 64 Ramsar Sites in India in Hindi 2022 )

क्र. सं. रामसर साइट राज्य / केंद्र शासित प्रदेश घोषित वर्ष
1. चिल्का झील ओडिशा 1981
2.  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1981
3. लोकटक झील मणिपुर 1990
4. वुलर झील जम्मू-कश्मीर 1990
5. हरिके झील पंजाब 1990
6. सांभर झील राजस्थान 1990
7. कंजली झील पंजाब 2002
8. रोपड़ आर्द्रभूमि पंजाब 2002
9. कोलेरु झील आंध्र प्रदेश 2002
10 दीपोर बील असम 2002
11. पोंग बांध झील हिमाचल प्रदेश 2002
12. त्सो मोरीरी झील लद्दाख 2002
13. अष्टमुडी झील केरल 2002
14. सस्थमकोट्टा झील केरल 2002
15. वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि क्षेत्र केरल 2002
16. भोज आर्द्रभूमि मध्य प्रदेश 2002
17. भितरकनिका मैंग्रोव उड़ीसा 2002
18. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2002
19. पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमि पश्चिम बंगाल 2002
20. चंदेरटल आर्द्रभूमि हिमाचल प्रदेश 2005
21. रेणुका आर्द्रभूमि हिमाचल प्रदेश 2005
22. होकेरा आर्द्रभूमि जम्मू और कश्मीर 2005
23. सुरिंसर और मानसर झील जम्मू और कश्मीर 2005
24. रुद्रसागर झील त्रिपुरा 2005
25. ऊपरी गंगा नदी उत्तर प्रदेश 2005
26. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य गुजरात 2012
27. सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र पश्चिम बंगाल 2019
28. नंदुर मध्यमेश्वर महाराष्ट्र 2019
29. केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्व पंजाब 2019
30. नांगल वन्यजीव अभयारण्य पंजाब 2019
31. व्यास संरक्षण रिजर्व पंजाब 2019
32. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
33. साण्डी पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
34. समसपुर पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
35. समन पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
36. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
37. सरसई नावर झील उत्तर प्रदेश 2019
38. आसन कंजर्वेशन रिजर्व उत्तराखंड 2020
39. काबर ताल झील बिहार 2020
40. लोनार झील महाराष्ट्र 2020
41. सुर सरोवर झील  उत्तर प्रदेश 2020
42. त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्र लद्दाख 2020
43. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र गुजरात 2021
44. थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्य गुजरात 2021
45. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान  हरियाणा 2021
46. भिंड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य हरियाणा 2021
47. हैदरपुर वेटलैंड उत्तर प्रदेश 2021
48. बखीरा वन्यजीव अभ्यारण उत्तर प्रदेश 2022
49. खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्य गुजरात 2022
50. करिकिली पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2022
51. पल्लिकरनई  मार्श रिजर्व फॉरेस्ट  तमिलनाडु 2022
52. पिचवरम मैंग्रोव  तमिलनाडु 2022
53. पाला अर्द्धभूमि मिजोरम 2022
54. साख्य सागर मध्यप्रदेश 2022
55. कुनथनकुलम पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2022
56. मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व तमिलनाडु 2022
57. उदयमार्थदपुरम पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2022
58. वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2022
59. वेलोड पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2022
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स तमिलनाडु 2022
61. सतकोसिया गॉर्ज ओडिशा 2022
62. नंदा झील गोवा 2022
63. रंगनाथितु वी एस कर्नाटक 2022
64. शिरपुर आर्द्रभूमि मध्यप्रदेश 2022
इन्हें भी पढ़ें :-
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान व वन्यजीव अभ्यारण
भारत के शीर्ष 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान कौन से हैं?
विटामिन और उनकी कमी से होने वाले रोग
वैज्ञानिक उपकरण और उनके उपयोग
Share

Leave a Comment