भारत के सभी रामसर स्थलो की सूची 2022

Table of Contents

भारत के सभी रामसर स्थलो की सूची

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में आपको रामसर स्थल क्या है ? रामसर संधि के बारे में, इसके महत्व और महत्वपूर्ण तथ्य तथा भारत के सभी रामसर स्थलो की सूची अगस्त 2022 तक Updated (Ramsar Sites Of India In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से जरूर से पढ़िए |

रामसर संधि क्या है ( what is Ramsar Treaty )

रामसर ईरान का एक शहर है जहां 2 फरवरी 1971 को आर्द्रभूमि के संरक्षण और उनके प्रबंधन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे इसी संधि या समझौते को रामसर समझौता के नाम से जाना जाता है  इस संधि का उद्देश्य संपूर्ण विश्व के सभी महत्त्वपूर्ण आर्द्रभूमि स्थलों की सुरक्षा करना है यह समझौता 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया।

horizontal newआर्द्रभूमि क्या है ( what is wetland )

पानी में स्थित मौसमी या स्थायी पारिस्थितिक तंत्र जिनमें दलदल , नदियाँ , झीलें , डेल्टा , बाढ़ के मैदान चावल के खेत , समुद्री क्षेत्र , तालाब और जलाशय आदि शामिल होते हैं आद्रभूमि कहलाते हैं ।
यह जल एवं स्थल के मध्य का संक्रमण क्षेत्र होता है  जैव विविधता की दृष्टि से मातृभूमि एक समृद्ध क्षेत्र होता है जिसका संरक्षण अति आवश्यक है ।

भारत में आर्द्रभूमि का वर्गीकरण

स्थलाकृतिक भिन्नता के आधार भारत में आद्रभूमि को 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है –
  • हिमालयी आर्द्रभूमि
  • गंगा का मैदानी आर्द्रभूमि
  • रेगिस्तानी आर्द्रभूमि
  • तटीय आर्द्रभूमि

Ramsar Sites In India इन 5 स्थलों के आद्रभूमि स्थल घोषित किए जाने के प्रश्चात भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गई थी ।

   new95 New Ramsar Sites In India in Hindi
करिकिली पक्षी अभयारण्य :- करिकिली पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है जो लगभग 100 प्रजातियों के पक्षियों का निवास स्थान है ।
पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट :- यह आद्र भूमि स्थल तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित मीठे पानी का एक मॉर्श है जो चेन्नई शहर का एकमात्र जीवित आद्रभूमि परिस्थितिकी तंत्र है ।
पिचवरम मैंग्रोव :- भारत के तमिलनाडु राज्य के कुड्डालोर जिले के चिदंबरम शहर के निकट स्थित पिचवरम मैंग्रोव भारत के सबसे बड़े मेंग्रोव वनों में से एक है यह स्थान तमिलनाडु के चेन्नई शहर से 243 किलोमीटर तथा चिदंबरम शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ।
पाला अर्द्धभूमि:- पाला आद्रभूमि मिजोरम राज्य के सियाहा जिले के फुरा गॉव में स्तिथ एक प्राकृतिक झील है ।
साख्य सागर :- साख्य सागर झील एक कृत्रिम झील है जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मानव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है जो मध्य प्रदेश के विंध्यन पहाड़ियों का एक हिस्सा है जिसके चलते यह झील मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है और जिसके कारण यह एक आकर्षण का केंद्र है ।

email thumsup 1

भारत के सभी 64 रामसर स्थलो की सूची 2022 ( List of All 64 Ramsar Sites in India in Hindi 2022 )

क्र. सं.रामसर साइटराज्य / केंद्र शासित प्रदेशघोषित वर्ष
1.चिल्का झीलओडिशा1981
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान1981
3.लोकटक झीलमणिपुर1990
4.वुलर झीलजम्मू-कश्मीर1990
5.हरिके झीलपंजाब1990
6.सांभर झीलराजस्थान1990
7.कंजली झीलपंजाब2002
8.रोपड़ आर्द्रभूमिपंजाब2002
9.कोलेरु झीलआंध्र प्रदेश2002
10दीपोर बीलअसम2002
11.पोंग बांध झीलहिमाचल प्रदेश2002
12.त्सो मोरीरी झीललद्दाख2002
13.अष्टमुडी झीलकेरल2002
14.सस्थमकोट्टा झीलकेरल2002
15.वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि क्षेत्रकेरल2002
16.भोज आर्द्रभूमिमध्य प्रदेश2002
17.भितरकनिका मैंग्रोवउड़ीसा2002
18.प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2002
19.पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमिपश्चिम बंगाल2002
20.चंदेरटल आर्द्रभूमिहिमाचल प्रदेश2005
21.रेणुका आर्द्रभूमिहिमाचल प्रदेश2005
22.होकेरा आर्द्रभूमिजम्मू और कश्मीर2005
23.सुरिंसर और मानसर झीलजम्मू और कश्मीर2005
24.रुद्रसागर झीलत्रिपुरा2005
25.ऊपरी गंगा नदीउत्तर प्रदेश2005
26.नालसरोवर पक्षी अभयारण्यगुजरात2012
27.सुंदरवन डेल्टा क्षेत्रपश्चिम बंगाल2019
28.नंदुर मध्यमेश्वरमहाराष्ट्र2019
29.केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्वपंजाब2019
30.नांगल वन्यजीव अभयारण्यपंजाब2019
31.व्यास संरक्षण रिजर्वपंजाब2019
32.नवाबगंज पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
33.साण्डी पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
34.समसपुर पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
35.समन पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
36.पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
37.सरसई नावर झीलउत्तर प्रदेश2019
38.आसन कंजर्वेशन रिजर्वउत्तराखंड2020
39.काबर ताल झीलबिहार2020
40.लोनार झीलमहाराष्ट्र2020
41.सुर सरोवर झील उत्तर प्रदेश2020
42.त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्रलद्दाख2020
43.वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्रगुजरात2021
44.थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्यगुजरात2021
45.सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा2021
46.भिंड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्यहरियाणा2021
47.हैदरपुर वेटलैंडउत्तर प्रदेश2021
48.बखीरा वन्यजीव अभ्यारणउत्तर प्रदेश2022
49.खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्यगुजरात2022
50.करिकिली पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
51.पल्लिकरनई  मार्श रिजर्व फॉरेस्ट तमिलनाडु2022
52.पिचवरम मैंग्रोव तमिलनाडु2022
53.पाला अर्द्धभूमिमिजोरम2022
54.साख्य सागरमध्यप्रदेश2022
55.कुनथनकुलम पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
56.मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्वतमिलनाडु2022
57.उदयमार्थदपुरम पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
58.वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
59.वेलोड पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
60.वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्सतमिलनाडु2022
61.सतकोसिया गॉर्जओडिशा2022
62.नंदा झीलगोवा2022
63.रंगनाथितु वी एसकर्नाटक2022
64.शिरपुर आर्द्रभूमिमध्यप्रदेश2022
इन्हें भी पढ़ें :-
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान व वन्यजीव अभ्यारण
भारत के शीर्ष 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान कौन से हैं?
विटामिन और उनकी कमी से होने वाले रोग
वैज्ञानिक उपकरण और उनके उपयोग

Leave a Comment

x